![[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 17 जनवरी, 2021 का मौसम पूर्वानुमान [Hindi] सम्पूर्ण भारत का 17 जनवरी, 2021 का मौसम पूर्वानुमान](https://www.skymetweather.com/content/wp-content/uploads/2021/01/Weather-System-in-India-13-01-2021-850.jpg)
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 17 जनवरी, 2021 का मौसम पूर्वानुमान
देश के विभिन्न भागों पर बने मौसमी सिस्टम
दक्षिणी अरब सागर और इससे सटे हिन्द महासागर में भूमध्य रेखा के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस मौसमी सिस्टम से कोमोरिन क्षेत्र तक एक ट्रफ भी बनी हुई है।
एक अन्य चक्रवाती सिस्टम पूर्वी भारत के राज्यों और इससे सटे बांग्लादेश के क्षेत्रों पर दिखाई दे रहा है।
इस बीच उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार में कुछ मंदी आई है, विशेषकर उत्तर-पश्चिम भारत के भागों में हवाओं की रफ्तार कम होने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है।
English Version: Weather Forecast for January 17, 2021 Across India
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
दक्षिण भारत के भागों में हो रही बारिश में कमी आई है। हालांकि बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हुई है। तूतीकोरिन में 298 मिलीमीटर की भीषण बारिश 24 घंटों की अवधि में दर्ज की गई।
आंतरिक तमिलनाडु और लक्षद्वीप क्षेत्र में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं पर तेज़ वर्षा हुई। केरल में हल्की बारिश हुई।
उत्तर भारत में पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, त्रिपुरा और ओडिशा तक मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। उत्तरी राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर दिन में शीतलहर जैसे हालत रहे।
देश भर का मौसम जानने के लिए देखें वीडियो
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
आगामी 24 घंटों के दौरान केरल और तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियां काफी कम हो जाएंगी। जबकि लक्षद्वीप पर कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 24 से 48 घंटों तक जारी रहने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की उम्मीद है। 24 घंटों के बाद दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होगी जिससे भीषण सर्दी से कुछ राहत मिलेगी।
उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कई जगहों पर मध्यम से घना कोहरा 17 जनवरी को भी छाए रहने के आसार हैं।
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।
अपने क्षेत्र के सटीक मौसम पूर्वानुमान के लिए स्काइमेट का अपडेटेड मोबाइल अप्लीकेशन डाऊनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।